मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका
फतेहगढ़ साहिब, 26 दिसंबर - आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दशमेश पिता धन धन साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों, बाबा जोरावर सिंह जी, बाबा फतेह सिंह जी और माता गुजर कौर जी की शहादत की याद में आज श्री फतेहगढ़ साहिब के सालाना जोर मेल के मौके पर उन्हें अपने परिवार के साथ माथा टेकने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने गुरु के चरणों में माथा टेका और नानक नाम जपती संगत के दर्शन किए।
#मुख्यमंत्री भगवंत



