जालंधर:सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा


जालंधर पहुंचे पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा। जाखड़ ने कहा गैंगस्टर द्वारा आए दिन फोन करके फिरौती मांगी जा रही है। भगवंत मान और केजरीवाल सिर्फ बातें ही कर रहे हैं और कुछ नहीं सिख गुरुओं का अपमान आम आदमी पार्टी की सिख आस्था के प्रति गहरी अनादर और संकीर्ण मानसिकता को उजागर करता है। भगवंत मान के बयान, दिल्ली विधानसभा में आतिशी का आचरण या सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो लगातार सिख मर्यादा का अपमान हैं। दशम पाशा गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती जैसे पावन अवसर पर यह गंभीर अपराध है। आम आदमी पार्टी अब सिख आस्थाओं के अपमान का प्रतीक बन चुकी है। भगवंत मान और आतिशी को सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए और तत्काल बर्खास्त होना चाहिए।

# जालंधर:सुनील जाखड़