पहाड़ी राज्यों में तापमान शून्य से नीचे ,पानी बना बर्फ 


पहाड़ी राज्यों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है, जिससे जल स्रोत और नलों का पानी जम गया है। जम्मू-कश्मीर में एक ही रात में तापमान साढ़े पांच डिग्री तक गिरा, जबकि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में घने कोहरे ने सड़क, रेल और हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

#पहाड़ी