दिल्ली में बारिश ने पारे की रफ्तार थामी
राजधानी दिल्ली में मौसम ने लोगों को चौंका दिया, सर्दी के बीच अचानक हुई बारिश ने पारे की रफ्तार थाम दी और तापमान 11 डिग्री तक लुढ़कते ही ठंड बढ़ गई। दिल्ली-एनसीआर में गर्मी की आहट के बीच सर्दी के पक्ष में खड़ी हुई बारिश ने राजधानी में तापमान की रफ्तार थाम दी है। बृहस्पतिवार को जहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था। वहीं बारिश के बाद पारा करीब 11 डिग्री लुढ़ककर 16 डिग्री पर पहुंच गया। ठंडी हवाओं और नमी बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर में ठंड लौट आई है।
#दिल्ली

