फिल्लौर NH-44 पर भीषण सड़क हादसा

 

फिल्लौर में National Highway 44 पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसकी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देखने वालों की रूह तक कांप उठी।मिली जानकारी के अनुसार एक कार सवार जालंधर की ओर से लुधियाना की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसके पीछे एक Eicher ट्रक आ रहा था, जिसे पीछे से आ रहे एक टिपर ने टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही ट्रक आगे जाकर कार से जा भिड़ा, जिससे यह भयानक हादसा हो गया।खुशकिस्मती से इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया।जैसे ही घटना की सूचना थाना फिल्लौर पुलिस को मिली, तो एसआई निशान सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और ट्रैफिक जाम को खुलवाया।

 

 

 

#फिल्लौर