ऊना पुराना होशियारपुर रोड पर झुगियों में लगी आग
किसी का आशियाना जला तो किसी के जले शादी के गहने
पल भर में राख के ढेर में तब्दील हुई खुशियाँ
ऊना, 24 अप्रैल (हरपाल सिंह कोटला)ऊना के पुराना होशियारपुर रोड पर स्थित झुन्गियों में शुक्रवार को आग लगने से अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग 30 से 40 झुन्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के वक्त ज्यादरतर मजदूर काम पर गए हुए थे। सुचना मिलने पर अग्निशमन विभाग के कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे और तुरंत राहत और बचाव कार्या में जुट गए। अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियों द्वारा लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्त के बाद अग्निशमन विभाग द्वारा आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही की आग लगने से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ, जबकि ज्यादातर झुगियों में रखा खाने पीने, कपड़े, गहने, नकदी व अन्य घरेलु सामान जल कर राख हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली की लोगों को झुगियों से सामान बाहर निकालने का समय तक नहीं मिला।
बेटे की शादी के रखे गहने, नकदी हुई राख आगजनी की घटना से यहाँ घरों में रखा घरेलु सामान जल कर राख हो गया वहीं एक पीड़ित ने बताया की उसने अपने बेटे की शादी के लिए गहने बनवाए थे, जो आग में जल कर राख हो गए।वहीँ एक अन्य पीड़ित का कहना था की गेहूं की कटाई की दिहाड़ी करके उसने पैसे कमाए थे जो झुगी में रखे थे जल कर राख हो गए।
घटना के दौरान एलपीजी कोसिलेंडर में लगी आग
घटना के दौरान झुगियों में रखे एक एलपीजी सिलेंडर ने भी आग पकड ली, जिस पर अग्निशमन विभाग द्वारा मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत कारवाई करते हुए काबू पा लिया गया और आग को बुझा दिया गया, अन्यथा कोई बड़ी घटना घट सकती थी। वहीँ अग्निशमन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया की आअग लगने की घटना की सुचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और विभाग की तीन गाडियों द्वारा कर्मियों की कड़ी मशक्त से कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

