पंजाब सरकार द्वारा दो ज़िलों के डिप्टी कमिश्नरों के तबादले
मंडी गोबिंदगढ़, 5 मई (मोहित सिंगला) - पंजाब सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा राज्य के मुख्य सचिव के हस्ताक्षरों के तहत देर रात जारी तबादला आदेशों के अनुसार दो जिलों के डिप्टी कमिश्नरों का स्थानांतरण किया गया है।
जारी आदेशों के मुताबिक जिला फरीदकोट की डिप्टी कमिश्नर श्रीमती पूनमदीप कौर (आईएएस) को श्री राहुल चाबा (आईएएस) की जगह मुख्यमंत्री के गृह जिला संगरूर का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है।वहीं श्री राहुल चाबा (आईएएस) को फरीदकोट जिले का नया डिप्टी कमिश्नर लगाया गया है।
#पंजाब सरकार
# डिप्टी कमिश्नरों

