जालंधर के प्राइवेट स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली
जालंधर, 7 मई- जालंधर में हुए धमाके से अभी लोग उभरे भी नहीं थे कि एक बार फिर ब्लास्ट की धमकी मिली है। इस बार निशाना जालंधर के एक निजी स्कूल को बनाया गया। ईमेल के जरिए धमकी भरा मैसेज भेजा गया है। जिसके बाद तुरंत स्कूल खाली करावाया गया और बच्चों के अभिभावकों को मैसेज और फोन काॅल के जरिए स्कूल पहुंच कर बच्चों को ले जाने के लिए कहा। डरे माता-पिता अपना-अपना काम छोड़ तुरंत स्कूल अपने बच्चों को लेने पहुंचे। स्कूल को उड़ाने की धमकी मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
#Punjab
# Private School

