पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी किया
चंडीगढ़, 13 मई – पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने आज 12वीं क्लास के रिजल्ट घोषित कर दिए। इसमें मानसा की सुपनीत कौर ने पूरे राज्य में पहली पोजीशन हासिल की है। लुधियाना की सुहानी चौहान दूसरी पोजीशन पर रहीं। इस बारे में जानकारी देते हुए पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने बताया कि इन रिजल्ट में लड़कियों ने पहली तीन पोजीशन हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि कुल 2.42 लाख स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
#PSEB
# PSEB 12th Result
# Punjab School Education Board

