बीते 12 वर्षों में रेल नेटवर्क का 99 फीसदी बिजलीकरण हुआ: पीएम मोदी
जींद , 17 जुलाई पीएम मोदी बोले, भारतीय रेलवे के बिजलीकरण की शुरुआत 1925 में हुई थी, यानी करीब 100 साल पहले। 1925 से लेकर 2014 तक करीब 90 साल में पूरे देश के रेल नेटवर्क का करीब 30% ही बिजलीकरण हो पाया था। 70% क्षेत्र डीजल से चलता था। लेकिन बीते 12 वर्षों में भारत के करीब 99% रेल नेटवर्क का बिजलीकरण हो चुका है। हरियाणा में रेल नेटवर्क का शत-प्रतिशत बिजलीकरण हो गया है। इस वजह से लड़ाई होने के बावजूद भी, तेल का संकट होने के बाद भी, भारत की रेल रुकी नहीं है, भारत की विकास की गाड़ी अटकी नहीं है।
#पीएम मोदी

