अभी इस मंच से भी तीन बड़े प्रोजेक्ट शुरू हुए: पीएम मोदी
जींद , 17 जुलाई - पीएम मोदी बोले, रेल हो, रोड हो... कनेक्टिविटी का ऐसा काम, सुविधा भी देता है और विकास की गति भी कई गुना बढ़ा देता है। आज जींद इतने सारे हाइवे से जुड़ रहा है। अभी इस मंच से भी 3 बड़े प्रोजेक्ट शुरू हुए हैं। दिल्ली-अमृतसर-काटना एक्सप्रेस वे के हरियाणा वाले हिस्से का लोकार्पण हुआ है, जींद-गोहाना नेशनल हाईवे भी राष्ट्र को समर्पित किया गया है। इसके अलावा अंबाला-काला अंब फोरलेन से भी हरियाणा और हिमाचल के लोगों को बहुत सुविधा होगी।
#पीएम मोदी

