राम मंदिर चढ़ावा 'चोरी' और पेपर लीक मामले पर सरकार से जवाब मांगेगा इंडिया ब्लॉक

 

नई दिल्ली, 20 जुलाई  - संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ विपक्षी इंडिया ब्लॉक ने सोमवार को कहा कि वह राम मंदिर चढ़ावा 'चोरी' मामले और शिक्षा व्यवस्था के 'व्यवस्थित पतन' जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेगा। गठबंधन ने कहा कि जनता के अधिकारों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी।

मानसून सत्र शुरू होने से पहले राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के कक्ष में इंडिया ब्लॉक के फ्लोर नेताओं की बैठक हुई। इसमें संसद के भीतर विपक्ष की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के लोकसभा उपनेता गौरव गोगोई, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की सुप्रिया सुले, तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय और सागरिका घोष, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के संजय राउत, झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ माजी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जॉन ब्रिटास और पी संतोष कुमार समेत कई नेता शामिल हुए।

#राम मंदिर चढ़ावा