संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू
नई दिल्ली, 20 जुलाई - संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। इस सत्र में जोरदार हंगामे के आसार हैं। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया और कहा, मेरा मानना है कि जहां तर्क, तथ्य होते हैं, वहां शोर-शराबे की कोई जरूरत नहीं होती। अगर आपके तर्क और तथ्य मजबूत हैं तो आवाज ऊंची करने की कोई जरूरत नहीं है। मुझे उम्मीद है कि संसद में चर्चाएं तर्क और तथ्यों के आधार पर होंगी। हर आवाज को सुने जाने का मौका मिलना चाहिए। संसद की यही भूमिका है।
#संसद

