राष्ट्रमंडल खेल: भारत के गवित ने पैरा 100 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक
ग्लासगो, 30 जुलाई - दिलीप महादू गवित ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 के छठे दिन भारत के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्होंने पुरुषों की 100 मीटर पैरा टी47 स्पर्धा में 10.71 सेकंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया।
भारत के ही मोहम्मद बासिल ने 10.83 सेकंड के समय के साथ रजत पदक अपने नाम किया।
छठे दिन के मुकाबलों के बाद भारत के खाते में अब कुल 15 पदक हो गए हैं, जिनमें 3 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। इसके साथ ही भारतीय टीम पदक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गई है।
#राष्ट्रमंडल खेल: भारत के गवित ने पैरा 100 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

