यह भारत के कानून, संविधान और संसद की जीत है- मार्क जुकरबर्ग की माफी पर बोले निशिकांत दुबे
नई दिल्ली, 6 अगस्त - प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो कुछ समय के लिए हटाने के लिए मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग की माफ़ी पर BJP MP निशिकांत दुबे ने कहा, "यह भारत के कानून, संविधान और संसद की जीत है। यह 140 करोड़ लोगों को लीड करने वाले प्रधानमंत्री की ताकत दिखाता है कि भारत में बिजनेस करने की इच्छा रखने वाले किसी भी व्यक्ति को भारतीय कानून का पालन करना होगा।"
#Nishikant Dubey
# Mark Zuckerberg

