फिरौती के लिए घरों पर फायरिंग करने वाले लॉरेंस गैंग के 4 गुर्गे गिरफ्तार
*घटना में इस्तेमाल 5 पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस और फॉर्च्यूनर बरामद
एस. ए. एस. नगर, 17 सितंबर (कपिल वाधवा) मोहाली पुलिस ने घरों पर फायरिंग कर फिरौती मांगने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 गैर-कानूनी पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस और घटनाओं में इस्तेमाल टेम्पररी नंबर वाली एक फॉर्च्यूनर कार बरामद की है। SSP महाली वरुण शर्मा के अनुसार, आरोपी विदेश में रह रहे गैंगस्टर कुलवीर सिंह सिद्धू के संपर्क में थे। पुलिस के अनुसार, 4-5 सितंबर की रात को मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने फेज-10 में रहने वाले संयम डुडेजा के घर पर ऑटोमैटिक हथियारों से फायरिंग की।
#एस. ए. एस. नगर

