चेन्नई ओपन टेनिस: एक्यूआई 1556 के बीच फाइनल कराने पर अड़े थे आयोजक? स्टार खिलाड़ी ने किया चौंकाने वाला दावा

चेन्नई, 9 नवंबर - भारत के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बिगड़ रहा है। इसका असर अब खेल आयोजनों पर भी दिखने लगा है। रविवार को चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिला एकल फाइनल खराब मौसम और प्रदूषण के कारण टालना पड़ा। शहर में धुंध इतनी घनी थी कि दृश्यता प्रभावित हो रही थी। इस बीच गत चैंपियन इंडोनेशिया की जेनिस तिएन ने आयोजकों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका दावा है कि हवा की गुणवत्ता बेहद खराब होने के बावजूद आयोजक फाइनल मुकाबला कराना चाहते थे।


तिएन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें चेन्नई में छाई घनी धुंध दिखाई दे रही है। उन्होंने इसके साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 1556 होने का आंकड़ा भी साझा किया। तिएन के मुताबिक, इतने खराब हालात के बावजूद आयोजक मुकाबला कराने के पक्ष में थे।

#चेन्नई