नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई, में ₹1.66 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
बिलासपुर, 12 नवंबर (मनीष शारदा) - बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त एवं जीरो टॉलरेंस नीति के तहत नशीले पदार्थों की बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ नशे के कारोबार से अर्जित संभावित अवैध संपत्ति की भी गहन वित्तीय जांच की जा रही है।
इसी कड़ी में गत महीनों में विभिन्न मामलों से संबंधित व्यक्तियों की कुल ₹1,66,67,733/- (एक करोड़ छियासठ लाख सड़सठ हजार सात सौ तैंतीस रुपये) मूल्य की संपत्ति फ्रीज की गई है। इसके साथ ही इस वर्ष अब तक कुल ₹3,01,83,975/- (तीन करोड़ एक लाख तिरासी हजार नौ सौ पचहत्तर रुपये) मूल्य की संपत्ति फ्रीज की जा चुकी है।
वित्तीय जांच के दौरान संबंधित व्यक्तियों एवं उनके परिवार एवम एसोसिएट्स द्वारा उक्त संपत्तियों को वैध आय के स्रोतों से अर्जित किए जाने के संबंध में संतोषजनक प्रमाण प्रस्तुत नहीं किए जा सके। गत महीनों के दौरान फ्रीज की गई संपत्तियों का विवरण निम्नलिखित है:-
1. FIR No. 03/2024, थाना सदर – आयुब खान व अन्य
* इस मामले में आरोपी आयुब खान पुत्र अशरफ खान, निवासी डियारा सेक्टर, बिलासपुर व अन्य आरोपी अभिषेक से 9.11 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई थी।
* वित्तीय जांच के दौरान आरोपी आयुब खान का मकान कीमत ₹63,97,733/- फ्रीज किया गया।
* इसके अतिरिक्त आरोपी आयुब खान के सहयोगी विनय कुमार पुत्र स्व. श्री महिन्द्र पाल, निवासी डियारा सेक्टर, जिला बिलासपुर की एक स्विफ्ट कार कीमत ₹10,00,000/-, एक बुलेट मोटरसाइकिल कीमत ₹2,00,000/- तथा एक स्कूटी कीमत ₹90,000/- फ्रीज की गई।
* इसी मामले में अन्य सहयोगी ईशान खान पुत्र समीर खान, निवासी डियारा सेक्टर, जिला बिलासपुर की एक Venue कार कीमत ₹11,50,000/-, एक पिकअप कीमत ₹12,50,000/- तथा एक स्कूटी कीमत ₹1,13,000/- भी फ्रीज की गई।
* इस प्रकार इस मामले में वित्तीय अन्वेषण के दौरान अब तक कुल 6 वाहन एवं एक मकान, जिनकी कुल कीमत ₹1,02,00,733/- है, फ्रीज किए गए हैं।
2. FIR No. 25/2023, थाना बरमाणा – अनिल कुमार उर्फ पिंटू
* इस मामले में प्रारंभिक रूप से 15.13 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई थी। जांच के दौरान अनिल कुमार उर्फ पिंटू पुत्र सत्यनंद, निवासी पंजगाई, जिला बिलासपुर को भी गिरफ्तार किया गया।
* आरोपी अनिल कुमार उर्फ पिंटू के विरुद्ध NDPS Act के तहत कुल 9 मामले दर्ज हैं।
* वित्तीय जांच के दौरान आरोपी एवं उसके परिवार के सदस्यों की संपत्तियों की जांच करते हुए लगभग ₹20,00,000/- कीमत का एक ट्रक तथा ₹3,10,000/- की बैंक खाते में जमा राशि को फ्रीज किया गया है।
* इस मामले में फ्रीज की गई संपत्ति की कुल कीमत ₹23,10,000/- है।
3. FIR No. 69/2026, थाना झण्डूता – रविन्द्र कुमार व अन्य
* इस मामले में आरोपी रविन्द्र कुमार पुत्र जगदीश कुमार, निवासी गांव बैरी दड़ोला, डाकघर बैहना जट्टा, तहसील झण्डूता, जिला बिलासपुर व साथी आरोपी आशुतोष चन्देल तथा अन्य आरोपियों से 175 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई थी।
* वित्तीय जांच के दौरान आरोपी रविन्द्र कुमार की Aura गाड़ी कीमत ₹8,50,000/- एवं ₹2,00,000/- ड्रग मनी तथा आरोपी आशुतोष चन्देल पुत्र विजेन्द्र चन्देल, गांव व डाकघर बैहना जट्टा, तहसील झण्डूता की एक गाड़ी कीमत ₹5,50,000/- सहित कुल ₹16,00,000/- मूल्य की संपत्ति फ्रीज की गई।
4. FIR No. 183/2026, थाना सदर – अजय ठाकुर व अभिषेक
* इस मामले में आरोपी अजय ठाकुर पुत्र सोहन लाल, गांव बेहल कण्डेला, डाकघर बामटा, जिला बिलासपुर एवं अभिषेक पुत्र रमेश कुमार, गांव बेहल कण्डेला, डाकघर बामटा, जिला बिलासपुर से 9.05 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई थी।
* वित्तीय जांच के दौरान आरोपी अजय ठाकुर की फोर्ड फिएस्टा कार कीमत ₹10,00,000/- तथा आरोपी अभिषेक की KTM Duke मोटरसाइकिल कीमत ₹2,10,000/- सहित कुल ₹12,10,000/- मूल्य की संपत्ति फ्रीज की गई।
5. FIR No. 58/2026, थाना स्वारघाट – पंकज ठाकुर
* इस मामले में आरोपी पंकज ठाकुर पुत्र प्रेम सिंह, गांव नालग, डाकघर बरमाणा, जिला बिलासपुर एवं आकाशदीप पुत्र गोकुल चन्द, निवासी गांव बलवाणा, तहसील जलालाबाद, जिला फाजिल्का (पंजाब) से 12.09 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई थी।
* वित्तीय जांच के दौरान पंकज ठाकुर की बोलेरो कैम्पर एवं ₹37,000/- ड्रग मनी सहित कुल ₹11,37,000/- मूल्य की संपत्ति फ्रीज की गई।
6. FIR No. 149/2026, थाना बरमाणा – अजय कुमार
* इस मामले में आरोपी अजय कुमार पुत्र छोटा राम, गांव लगट, डाकघर बरमाणा, तहसील सदर, जिला बिलासपुर से 5.83 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई थी।
* वित्तीय जांच के दौरान आरोपी का एक स्कूटर कीमत ₹20,000/- एवं ₹1,90,000/- ड्रग मनी सहित कुल ₹2,10,000/- मूल्य की संपत्ति फ्रीज की गई।
बिलासपुर पुलिस की प्रतिबद्धता
बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के मामलों में कार्रवाई को केवल गिरफ्तारी और नशीले पदार्थों की बरामदगी तक सीमित न रखते हुए, नशे के कारोबार से जुड़े वित्तीय नेटवर्क और उससे अर्जित संभावित अवैध संपत्ति की भी गहन जांच की जा रही है। संबंधित व्यक्तियों द्वारा अपनी संपत्तियों को वैध आय के स्रोतों से अर्जित किए जाने के संबंध में संतोषजनक प्रमाण प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार संपत्ति फ्रीज करने की कार्रवाई की गई है।
बिलासपुर पुलिस नशे के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रखेगी तथा नशे के पूरे नेटवर्क और नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्ति पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।




