अभी और अच्छा काम करना है दीपिका

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के बाद अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की चर्चा जोरों पर है। हाल ही में एक ब्रिटिश मैगज़ीन की कवर गर्ल बनी दीपिका का कहना है कि वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखने की कोशिश में रहती है। शायद यही वजह है कि अब तक उसने जितना भी काम अभिनय की दुनिया में किया है, लोगों को वह पसंद आया है। किसी भी तरह की अफवाहों या बातों को लेकर दुखी न होने वाली दीपिका का मानना है कि मन लगाकर जो भी काम आप करते हैं, उसका फल अवश्य मिलता है। अपने माता-पिता को रोल मॉडल मानती हैं। एक सवाल के जवाब में उनका कहना है कि भले ही कई फिल्मों में अब तक उसने अभिनय किया है, फिर भी इसे वह अपनी शुरुआत ही मानती है। दीपिका कहती है कि अभी तो उसकी और अच्छा काम करने की इच्छा है और अपने इस सपने को पूरा करने के लिए वह जानदार कहानी वाली फिल्मों की तलाश में है। दीपिका सिर्फ अपने काम पर ध्यान दे रही है। इन दिनों क्योंकि दीपिका काम को पहले और बाकी चीज़ों के बारे में बाद में सोचती हैं। इन दिनों वह हॉलीवुड में व्यस्त है।

      —नरेन्द्र लागू