मानसरोवर की यात्रा पर गए राहुल का ट्वीट -'जिसको बुलावा आता है, वही जाता है'

नई दिल्ली, 05 सितंबर - कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। विरोधी पार्टियों के इलावा सोशल मीडिया पर भी उनकी यात्रा को लेकर विवाद जारी है। इसी के बीच राहुल गांधी ने आज ख़ुद इस यात्रा से जुड़ा ट्वीट किया है। राहुल ने लिखा है कि एक मनुष्य तब ही कैलाश जाता है, जब उसे बुलावा आता है। उन्होंने  कहा कि वह बहुत ख़ुश हैं कि उनको यह मौका मिला है।