20 अक्टूबर तक बढ़ी बिशप मुलक्कल की न्यायिक हिरासत

कोच्चि, 06 अक्टूबर - नन के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार बिशप फ्रैंको मुलक्कल की आज केरल की एक अदालत ने 20 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। बता दें कि  बिशप को 2014 और 2016 के बीच एक नन के साथ लगातार दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।