आंखें लाल होने पर...


आंखों की कॉमन प्राब्लम्स में से आंखों के नीचे सूजन और लाल होना है। इसका मुख्य कारण आंखों की थकान होती है या आंखों में कुछ चले जाने से आंखों में खुजली होकर, पानी आना और आंखें लाल हो जाती हैं। कभी-कभी कुछ दिन तक नींद पूरी न लेने या अधिक रोने से भी इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप कुछ आसान तरीकों से अपनी आंखों को रिफ्रेश कर सकते हैं।
—आलू के दो स्लाइस फ्रिज में रख दें। थोड़ी देर बाद इन स्लाइस को आंखों पर 10-15 मिनट तक रखें। ऐसा करने से आंखों की थकान और सूजन कम होगी। अगर आंखों से पानी आ रहा होगा तो उसमें भी लाभ मिलेगा।
—खीरा भी आंखों को फ्रेश रखता है और ठंडक प्रदान करता है। खीरे के स्लाइस फ्रिज में कुछ समय तक रखने के बाद आंखों पर 10-15 मिनट तक रखें। इससे भी आंखों की थकान दूर होगी।
—अगर आंखों के नीचे सूजन है तो दो-चार चम्मचों को फ्रीजर में रखें। कुछ समय बाद चम्मचों को आंखों की सूजन पर लगाएं। ऐसा करने से आंखों की त्वचा के आस-पास का सर्कुलेशन ठीक होगा और सूजन कम होगी।
—एलोवेरा के ठंडे जैल को आंखों की सूजी त्वचा पर लगाने से आराम मिलेगा और आंखों के नीचे काले घेरे भी कम होंगे। एलोवेरा में ऐसे तत्व होते हैं जो सूजन में आराम दिलाते हैं।
—आंखों के पास लगातार सूजन बनी रहती है तो खूब पानी पिएं। ठंडे पानी से चेहरा और आंखें धोएं। सूजन कम होगी। (स्वास्थ्य दर्पण)
—सुदर्शन चौधरी