दही बहुत गुणकारी


गर्मी हो या सर्दी, दही खाना बहुत ही उपयोगी होता है। दही में कई बहुत ही महत्त्वपूर्ण तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर के अलग-अलग रोगों के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। दही की मीठी और नमकीन लस्सी का प्रयोग शरीर के ज़हरीले तत्व बाहर निकालने में बहुत ही सहायक होते हैं।
े दही में बहुत कैलशियम होता है, इस कारण हड्डियों को मजबूती मिलती है और हड्डियों के रोगों से छुटकारा मिलता है।
-दही में चिकनाई नहीं होती। इसलिए यह दिल और पेट के रोगियों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है।
े दही लगातार खाने से पेट में सोज, गैस, कब्ज़, भूख न लगना जैसे कई रोगों से छुटकारा मिलता है।
ेदही में सरसों का तेल मिला कर बालों में लगाने से बाल गिरने बंद हो जाते हैं, साथ ही मुलायम और चमकीले भी होते हैं। यह विधि सप्ताह में दो बार और 2-3 महीने तक करनी चाहिए।
े अगर पेट में कीड़े हों तो खाली पेट 15 दिन के लिए दही में काली मिर्च पिसी या दही की लस्सी पीने से इस रोग से मुक्ति मिलती है।
े दही में कुछ बूंदें नींबू का रस और गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी डाल कर पेस्ट बना कर चेहरे और गर्दन पर लगाने से चेहरा और गर्दन साफ एवं कोमल रहता है।
-अजेश गोयल बिट्टू