सचिन वाजे को पुलिस सेवा से बर्खास्त किया गया - मुंबई पुलिस

मुंबई,11 मई - मनसुख हिरन की मौत के मामले में आरोपी सचिन वाजे को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। मुंबई पुलिस ने आज यह जानकारी दी। कारोबारी मनसुख हिरन की मौत के मामले में एनआईए ने वाजे को गिरफ्तार किया है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सहायक पुलिस निरीक्षक वाजे को 13 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।