संयुक्त किसान मोर्चा डिसमिस भी कर दे तो भी मिशन पंजाब जारी रहेगा - चढ़ूनी

चंडीगढ़, 21 जुलाई - (सुरिन्दर कोछड़) - भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि वह किसान आंदोलन के लिए जैसे अब काम कर रहे हैं, वैसे ही करते रहेंगे। उनका कहना है कि अगर संयुक्त किसान मोर्चा उनको डिसमिस भी कर देगा तो भी वे मिशन पंजाब पर काम करेंगे। चढ़ूनी ने प्रेस वार्ता के दौरान यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह पंजाब में चुनाव लड़ने के मूड में हैं।