त्योहारों पर कैसे करें घर की सजावट

त्योहारों का इंतजार सभी को होता है। ये जीवन में नई स्फूर्ति पैदा करते हैं। ये हमें खुशी और स्फूर्ति प्रदान करते हैं जिससे हमारी सारी तकलीफें और निराशाएं आशाओं  और उम्मीदों में बदल जाती हैं। जिंदगी की तकलीफों के बीच जीने का उत्साह जगाते हैं ये त्योहार। त्योहारों का स्वागत कैसे करें? घर की साफ-सफाई, सजावट आदि के बिना त्योहार का क्या मजा है। बिना साफ-सफाई और सज-धज के तो त्योहार भी फीका लगता है।  आपका घर आपके व्यक्तित्व का आईना है। यदि आपने उसे साफ-स्वच्छ नहीं किया है तो कोई भी कह सकता है कि आपका त्योहार मनाने का मूड नहीं है।  घर केवल कीमती चीजों से ही सजावटी नहीें बनता। घर बनता है घर में रहने वाले लोगों से। इतना हो कि वे इसे अपने अनुसार ढाल सकें। इसे अपने अनुरूप बनायें। इसमें वे सब चीजें रखें जो उनकी जरूरत की हों। चीजों को व्यवस्थित ढंग से रखें। शुरूआत करें घर की साफ-सफाई से। सफाई की शुरूआत घर के किसी खास कोने से करें। सभी कमरों के कोने लगभग खाली ही रखें। इससे अधिक स्वच्छता का आभास होता है। घर के अन्दर ऐसी सजावटी वस्तुएं या एंटीक पीस रखें जिनसे ऊर्जा  मिले। पिरामिड्स परिवार की हंसती-खिलखिलाती तस्वीरें, पवित्र वस्तुएं आदि घर में सजाने से घर में ऊर्जा का संचार होता है। हां, यदि यह सब एक धूल भरे घर में गंदगी में रखी जायेंगी तो शायद ऊर्जा का संचार नहीं होगा क्योंकि ऊर्जा को फैलने के लिए स्वच्छ रास्ता नहीं मिलेगा। कुछ ताजे फूल जिनमें से उत्तम खुशबू आती हो, क्रि स्टल के फ्लॉवर पॉट में सजायें। तुरंत ही घर में नई आशा चमकेगी। आपके जीवन में आई उदासी और स्थिरता दूर हो जायेगी और ऊर्जा का संचार होगा। चाहें तो घर के आलतू-फालतू सामान को किसी कोने में अलग छिपा दें। प्रयोग में आने वाली जगहों पर कम भीड़भाड़ रखें। (उर्वशी)