आतंकवादियों द्वारा पुलवामा के एक नागरिक पर गोलीबारी

पुलवामा, 26 फरवरी - कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने पुलवामा के अल्पसंख्यक संजय शर्मा नाम के एक नागरिक पर बाजार जाते समय गोलीबारी की। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।