सुनील जाखड़ ने निमिषा मेहता सहित 4 नेताओं को पार्टी से निकाला

चंडीगढ़, 6 सितंबर - भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भाजपा पंजाब अनुशासन समिति के साथ चर्चा के बाद सबूतों के आधार पर निर्णय लेते हुए होशियारपुर जिले के गढ़शंकर विधानसभा के 4 भाजपा नेताओं पर उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के करण उन्हें तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जीवन गुप्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सुश्री निमिषा मेहता, दलविंदर सिंह ढिल्लों, कुलदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण तत्काल प्रभाव से उनके पदों से बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन सभी नेताओं को भारतीय जनता पार्टी के संविधान के अनुच्छेद XXV के अनुसार अनुशासन के उल्लंघन का दोषी पाया गया है और इसलिए प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के परामर्श के अनुसार उपरोक्त सभी को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।