JNU में बीती रात ABVP और वाम समर्थित छात्र समूहों के बीच हुई झड़प 

नई दिल्ली, 1 मार्च - जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में बीती रात ABVP और वाम समर्थित छात्र समूहों के बीच झड़प हो गई। यह हंगामा कथित तौर पर स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज में चुनाव समिति के सदस्यों के चयन को लेकर हुआ था। दिल्ली पुलिस का कहना है कि दोनों तरफ से शिकायत मिली है। हम शिकायतों की जांच कर रहे हैं। पुलिस को 3 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।

#JNU में बीती रात ABVP और वाम समर्थित छात्र समूहों के बीच हुई झड़प