भारत का राष्ट्रीय प्रतीक अशोक चिन्ह

आइए बच्चों, आज आपको राष्ट्रीय प्रतीक अशोक चिन्ह के बारे जानकारी देते हैं। सारनाथ का अशोक का सिंह स्तंभ हमारे भारत का राष्ट्रीय प्रतीक है। इसमें चार एशियाई शेर एक गोलाकार एबेकस पर पीठ की ओर से जुड़े हैं। एबेक्स पर हाथी, घोड़े, बैल और शेर की प्रतिमाएं हैं। इनके बीच में बने पहिये इन्हें अलग करते हैं। भारत का राष्ट्रीय प्रतीक एक खुले हुए उल्टे कमल पर खड़ा है। स्तंभ में शीर्ष पर चार सिंह हैं, जो एक-दूसरे की ओर पीठ किये हुए हैं। चौथा दिखाई नहीं देता। इसके नीचे घंटे के आकार के पद्म के ऊपर एक चित्र वल्लरी में एक हाथी, चौकड़ी भरता हुआ एक घोड़ा, एक सांड तथा एक सिंह की उभरी हुई मूर्तियां हैं। इसके बीच में चक्र बने हुए हैं। एक ही पत्थर को काट कर बनाये गये इस सिंह स्तंभ के ऊपर धर्मचक्र रखा है। भारत सरकार ने यह चिन्ह 26 जनवरी, 1950 को अपनाया। इस पर सत्यमेव जयते देवनागरी लिपि में लिखा है। जिसका अर्थ है..सत्य की ही विजय होती है।