भारत का विजन 2047 तक “विकसित भारत” बनने का है- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
नई दिल्ली, 18 फरवरी - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "भारत और कतर दोनों ही अपने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए नवाचार और स्थिरता पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। कतर ने 2030 के लिए अपनी राष्ट्रीय विकास रणनीति तैयार की है, जबकि भारत का विजन 2047 तक “विकसित भारत” बनने का है। मुझे पूरा विश्वास है कि भारत की आपकी राजकीय यात्रा हमारे दीर्घकालिक और बहुआयामी संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ेगी, जिससे हमारे लोगों को लाभ होगा। हम मित्रता और सहयोग के इन सदियों पुराने बंधनों को महत्व देते हैं और इन संबंधों को और मजबूत बनाने की आशा करते हैं।
#भारत
# 2047
# विकसित भारत
# राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू