बच्चों के संग गुजारें प्यार भरे पल
ब्रह्मांड से जुड़े अनूठे तथ्य
ब्रह्मांड में अब तक 19 अरब आकाशगंगा होने का अनुमान है। सभी आकाशगंगाएं एक-दूसरे से दूर हटती जा रही हैं-
* 19 अरब आकाशगंगाओं में से हमारी आकाशगंगा है- मिल्की वे आकाशगंगा। मिल्की वे आकाशगंगा में हमारी पृथ्वी और सूर्य हैं।
* मिल्की वे की उम्र 13.2 अरब वर्ष बताई जाती है यानी ब्रह्मांड की उम्र जितनी।
* सूर्य इस ब्रह्मांड का चक्कर लगभग 26,000 वर्षों में पूरा करता है जबकि अपनी धुरी पर सूर्य एक महीने मे एक चक्कर लगाता है।
* आकाशगंगा का प्रवाह उत्तर से दक्षिण की ओर है।
* हमारी आकाशगंगा मंदाकिनी की गति 552 किमी प्रति सैकेंड है।
* सोलर एक्लिप्स (सूर्यग्रहण) के दौरान पृथ्वी का तापमान 6 डिग्री तक भी गिर सकता है।
* शुक्र अपनी धुरी पर एक चक्कर पृथ्वी के 243 दिन में लगाता है जबकि सूर्य की परिक्रमा 225 दिन में करता है अर्थात एक दिन एक वर्ष से ज्यादा।
* पृथ्वी का भार हर दिन बढ़ रहा है क्योंकि अंतरिक्ष से हर दिन करीब 27 टन धूल धरती पर गिरती है।
* हर पूर्णिमा पर चांद एक ही दिशा से दिखाई देता है। उसके पीछे की सतह कभी भी नहीं देखी जा सकती। पूरा चांद आधे चांद से करीब 9 गुना ज्यादा तेज़ चमकता है। (अदिति)