दिल्ली BJP के वरिष्ठ नेता विजय मल्होत्रा का निधन


नई दिल्ली, 30 सितंबर - दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सीनियर नेता विजय मल्होत्रा का निधन हो गया। उन्होंने 94 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। मल्होत्रा का जन्म 3 दिसंबर 1931 को वर्तमान पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से निकलकर राजनीति में कदम रखा था।

#दिल्ली BJP