सीएम नायब सैनी ने श्रीमद्भगवद गीता हॉल कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय का किया दौरा
कुरूक्षेत्र (हरियाणा), 30 सितंबर - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम के लिए श्रीमद्भगवद गीता हॉल कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय का दौरा किया।
उन्होंने कहा, "हरियाणा में विशेष रूप से कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक जो बन रहा है वो एक बड़ी राहत है राहत के साथ-साथ कुरूक्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ रही है। इस परियोजना से 5 रेलवे फाटक रिमूव किया जाएगा। अब जल्द ही ये एलिवेटेड रेलवे ट्रैक पूरा होने वाला है। ये जल्द ही बनकर तैयार होगा। ये कुरुक्षेत्र के लोगों को समर्पित होगा। इसका उद्घाटन पीएम मोदी द्वारा करवाया जाएगा। उन्होंने ऐतिहासिक काम किए हैं। ये देश का दूसरा एलिवेटेड ट्रैक है पहला भी हरियाणा में है और दूसरा भी। ये हमारे लिए गर्व की बात है।
#सीएम नायब सैनी
# कुरूक्षेत्र