कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, बंगलूरू के अस्पताल में भर्ती


नई दिल्ली, 1 अक्टूबर - कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। जिसके बाद खरगे को बंगलूरू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष 83 वर्षीय मल्लिकार्जुन खरगे को बंगलूरू के एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, खरगे को मंगलवार को बुखार और पैरों में दर्द की समस्या हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

#कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे