दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने निशुल्क एम्बुलेंस सेवा की शुरू 

नई दिल्ली, 5 अक्तूबर - दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली-NCR में निशुल्क एम्बुलेंस सेवा शुरू की।
दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा, "जब सरकारी संस्था के साथ निजी अस्पताल जुड़कर सुविधाएं देना शुरू करते हैं तो उस देश की दशा और दिशा दोनों बदलती है। इससे हम अधिक मरीजों तक पहुंच सकते हैं। यह दिल्ली को अच्छी सुविधा प्रदान करेगी। हम सभी को मिलकर दिल्ली के लिए सोचना चाहिए। यह सेवा निशुल्क है। 

उन्होंने आगे कहा, "हमारी तहकीकात जारी है। ऐसे किसी व्यक्ति को नहीं छोड़ा जाएगा जो नकली सामान बेचता हुआ पाया जाएगा। इस पर हमारी पूरी टीम लगी हुई है। 

#दिल्ली
# स्वास्थ्य मंत्री
# पंकज कुमार सिंह
# निशुल्क एम्बुलेंस सेवा