बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बैंस और उनके विधायक 'खालसा एड' को देंगे एक महीने का वेतन  

लुधियाना, 26 अगस्त - (रुपेश कुमार) - लुधियाना के हलका आत्म नगर से विधायक और लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस ने आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह ऐलान किया कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए वह अपने दो विधायकों और सात पार्षदों का एक महीने का वेतन 'खालसा एड' को देंगे। इसके साथ ही इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के काम पर कई तरह के सवाल उठाते कहा सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया। बैंस ने कहा कि लोगों को नाव और दवाएं तक मुहैया नहीं करवाई गई। लोग परेशान हो रहे हैं, परन्तु सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही।