लादियां-कटारिया से बाढ़ पीड़ितों के लिए पशुओं के लिए दो भूसे की ट्रालियां लेकर हुए रवाना

बंगा,01 सितंबर - (गुरजिन्दर सिंह गुरू) - पिछले दिनों पंजाब में आये बाढ़ के कारण हुए नुक्सान के मद्देनजर गांव कटारिया और लादियां से जत्थेदार स्वर्ण सिंह के नेतृत्व में नूरपुर बेदी के बाढ़ पीड़ितों के बेजुबान पशुओं के लिए दो भूसे की ट्रालियां लेकर रवाना हुए। इस संबंधी जानकारी देते स्वर्ण सिंह ने बताया कि पंजाबी किसी भी राज्य में आपदा आने पर अपना योगदान देकर देशवासियों का हाथ थामते आये हैं। अब पंजाबियों के अपने भाईयों के साथ बहुत धक्केशाही हुई है। उन्होंने कहा कि 17 जिले के लोगों की फसलें और घर पानी की मार के साथ तबाह हो गए हैं। चाहे उनके हुए नुक्सान की पूर्ति सरकारें भी नहीं कर सकती लेकिन गुरुओं के दिखाये मार्ग के अनुसार, कठिन समय सबकी मदद करना ही जीवन का असली मकसद है।