हॉलीवुड जाने की इच्छुक है दिशा पटानी

दिशा पटानी काफी लम्बे अर्से से बॉलीवुड का हिस्सा बनी दिशा पटानी को दर्शकों का काफी प्यार मिला। सलमान खान ने खुद दिशा को अपनी फिल्म में काम करने के लिए कहा। साथ ही दिशा का स्टार किड होने से कोई लेना-देना नहीं है। हमेशा अपनी प्रतिभाशाली और मेहनत के बल पर आगे आई हैं दिशा पटानी। कुछ समय पहले दिशा मोहित सूरी की फिल्म ‘मलंग’ में भी दिखाई दी थी। जोकि काफी हिट भी गई। एक इंटरव्यू में दिशा ने कहा कि वह भी प्रियंका और दीपिका की तरह हॉलीवुड जाने की इच्छुक है। जोकि उसका सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। दिशा के अनुसार माना कि हॉलीवुड में पहचान बनना आसान नहीं है। दर्शकों के बीच पहचान बनना भी आसान नहीं है, लेकिन पता है हर काम की समय लगता है। मैं भी (दिशा) मेहनत करूंगी और काम अच्छे से करूंगी। अपना बेस्ट देने में समय नहीं लगाऊंगी। दिशा के अनुसार अभी तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी बहुत कुछ करना बाकी है। मुझे कोई फिल्मों के बारे सलाह नहीं देता। मैं अपने इस सफल सफर का श्रेय अपने माता-पिता को देती हूं।