ओडिशा सरकार ने 12 राज्यों से आने वालों के लिए 7 दिन का होम आइसोलेशन अनिवार्य किया

 

 नई दिल्ली, 26 फरवरी ओडिशा सरकार ने महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए इन राज्यों से आने वालों के लिए 7 दिन का होम आइसोलेशन अनिवार्य कर दिया है।