बहबल कलां गोलीकांड मामले में सिट के सामने पेश होंगे सुखबीर सिंह बादल

चंडीगढ़, 6 सितंबर- शिरोमणि अकाली दल सुखबीर सिंह बादल ने बहबलकलां गोलीकांड मामले में आज चंडीगढ़ के सेक्टर 32 में एसआईटी सामने पेश होंगे। उल्लेखनीय है कि सुखबीर सिंह बादल को कोटकपुरा गोलीकांड के बाद एक और समन जारी किया गया था। यह सम्मन आईजी नौनिहाल के नेतृत्व में एसआईटी ने सुखबीर सिंह बादल को 6 सितंबर यानी आज एसआईटी के सामने पेश होने के लिए कहा था।  इस दौरान बहबलकलां गोलीकांड की घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी।