सड़क और हवाई हादसों ने ली अनेक बड़ी हस्तियों की जान

देश की प्रसिद्ध हस्तियों की सड़क या हवाई हादसे में हुई मौत से देशवासी स्तब्ध हैं। इनमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस और पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह से लेकर अनेक केंद्रीय मंत्री और राजनेता शामिल हैं। प्रसिद्ध उद्योगपति साइरस मिस्त्री की पिछले दिनों सड़क हादसे में जान चली गई। इस दुर्घटना ने देश की कई प्रसिद्ध एवं अहम हस्तियों की सड़क और हवाई हादसे में हुई मृत्यु की याद दिला ही है।   भारत जैसे देश में खराब सड़क, यातायात के नियमों का पालन न करना और शराब पीकर वाहन चलाना सड़क दुर्घटना का प्रमुख कारण है। सड़क दुर्घटनाओं पर नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के आंकड़े दिल दहलाने वाले हैं। गत वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में हर घंटे 16 लोग मारे गए। देश में पिछले चार वर्षों में 17,47,094 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इनमें 5,82,157 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। देश के कई जाने-माने लोगों की सड़क या हवाई हादसों में मौत हुई है। 
वर्ष 1994 में देश के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह की सड़क हादसे में जान चली गई थी। 1994 में तख्त श्री केशगढ़ साहिब जाते समय उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। वर्ष 2007 में भाजपा के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। यह दुर्घटना अलवर-दिल्ली राजमार्ग पर हुई थी। कांग्रेस के नेता राजेश पायलट की भी वर्ष 2000 में एक सड़क दुर्घटना में जान चली गई थी। साल 2014 में सड़क हादसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की मौत हो गई थी। वर्ष 2022 के अगस्त महीने में महाराष्ट्र के पूर्व विधायक विनायक मेटे की सड़क दुर्घटना में जान चली गई थी। तेलुगु अभिनेता और तेलुगु देशम पार्टी के नेता नंदमुरी हरिकृष्णा की 29 अगस्त, 2018 को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। कॉमेडियन जसपाल भट्टी की  25 अक्तूबर, 2012 को जालंधर के पास सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। 
हवाई हादसे में जान गंवाने वाली बड़ी हस्तियों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस भी थे। उनका विमान 18 अगस्त, 1945 को क्रैश हुआ था। 24 जनवरी, 1966 को देश के शीर्ष वैज्ञानिक और भारत के परमाणु कार्यक्रम के जनक माने जाने वाले डॉक्टर होमी जहांगीर भाभा की मौत विमान हादसे में हुई थी। 23 जून, 1980 को देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की एक विमान हादसे में मौत हो गई थी। 8 दिसम्बर, 2021 को चीफ ऑफ  डिफैंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की हैलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई।  30 सितम्बर, 2001 को कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। 3 मार्च 2002 को लोकसभा स्पीकर तेलुगू देशम पार्टी के नेता जीएमसी बालयोगी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान चली गई थी। माधवराव सिंधिया की सितम्बर 2001 में हवाई हादसे में मृत्यु हो गई थी। 3 मार्च, 2004 को तत्कालीन लोक सभा स्पीकर जीएमसी बालयोगी की मौत भी हैलिकॉप्टर दुर्घटना में ही हुई थी। 2005 में  हैलीकॉप्टर दुर्घटना में राजनेता और उद्योगपति ओ.पी. जिंदल और पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल के बेटे सुरिंदर सिंह की मौत हो गई। वे चंडीगढ़ से दिल्ली लौट रहे थे जब हैलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। 2 सितम्बर, 2009 की सुबह आंध्र के मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी का हैलीकॉप्टर लापता हो गया था। अप्रैल 2011 में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री दोरजी खांडू की हैलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। मई, 1973 में पूर्व लौह, इस्पात और खान मंत्री मोहन कुमारमंगलम की मृत्यु भी एक विमान हादसे में ही हुई थी। -मो. 94144-41218