इस देवभूमि से एक ऐतिहासिक बिल पारित हो रहा है - सतपाल महाराज

देहरादून, 6 फरवरी - उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, "इस देवभूमि से एक ऐतिहासिक बिल पारित हो रहा है, जिसकी चर्चा सदन में हो रही है और सभी सदस्य जोश और उत्साह के साथ इसमें भाग ले रहे हैं। महिला सशक्तिकरण का लक्ष्य लेकर यह बिल पास होगा ताकि महिलाओं को सम्मान मिले... इसमें बहुत से नियम हैं...उत्तराखंड से इसका प्रारंभ हो रहा है...मैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देता हूं।"