शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, हजारों किसान दिल्ली मार्च की कोशिश कर रहे

शंभू बॉर्डर, 21 फरवरी - पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर हजारों किसान दिल्ली मार्च की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच पुलिस ने दिल्ली मार्च की कोशिश कर रहे किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे हैं। आंसू गैस के गोले दागे जाने के बाद बॉर्डर पर हालात बिगड़ गए हैं। किसान इधर-उधर भागते नजर आए।