महिला ने यूबीडीसी व्यास लिंक नहर में लगाई छलांग


पठानकोट, 15 जुलाई  - पठानकोट में आज एक महिला ने यूबीडीसी व्यास लिंक नहर में लगाई छलांग। वहां तैनात रैपिड एक्शन फोर्स का जवान अपनी जान की परवाह किए बिना महिला को बचाने कूद पड़ा,महिला को सुरक्षित निकाला गया बाहर,इस घटना का सीसीटीवी भी आया सामने,उक्त जवान श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पठानकोट में स्पेशल ड्यूटी पर तैनात,पति से परेशान महिला मानसिक तनाव में थी ,तंग परेशान हो आत्महत्या करने की करी  पठानकोट जम्मू नेशनल हाईवे पर बर्फानी मंदिर के पास उस समय हफ़ड़ा तफ़री मच गई जब एक महिला यूबीडीसी व्यास लिंक नहर की ओर दौड़ती हुई लोगो ने देखी जिसने नहर में छलाँग लगा दी जिसे नहर में कुदता देख वही अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात आर ए एफ जवान संतोष कुमार द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर महिला को सुरक्षित बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी और उसे जिंदा बाहर निकाल लिया गया महिला की नहर की तरफ दौड़ते की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है वही आरएएफ जवान की बहादुरी और तत्परता की सराहना की जा रही है।वही महिला की खुदखुशी करने का कारण उसके पति द्वारा परेशान करना बताया जा रहा है 

# महिला