आप लोगों के परिश्रम से आज काशी को नित्य नूतन बनाने का अभियान लगातार जारी है - पीएम मोदी 

उत्तर प्रदेश, 23 फरवरी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आप सभी इतनी बड़ी संख्या में आए हैं, हमें आशीर्वाद दे रहे हैं ये दृश्य हमें गदगद कर देता है। आप लोगों के परिश्रम से आज काशी को नित्य नूतन बनाने का अभियान लगातार जारी है। आज भी यहां 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है। ये प्रोजेक्ट्स काशी के साथ-साथ पूर्वांचल के, पूर्वी भारत के विकास को गति देंगे। कल रात मैं सड़के के रास्ते बाबतपुर से BLW गेस्ट हाउस आया हूं। कुछ महाने पहले जब मैं बनारस आया था तो फुलवरिया फ्लाईओवर का लोकार्पण करके गया था। बनारस में ये फ्लाइओवर कितना बड़ा वरदान बना है ये साफ दिखाई देता है। पहले अगर किसी को BLW से बाबतपुर जाना होता था तो लगभग 2-3 घंटे पहले घर से निकल जाते थे...जितना समय फ्लाइट से दिल्ली जाने में नहीं लगता था उससे ज्यादा फ्लाइट पकड़ने में लग जाता था। एक फ्लाइओवर ने ये समय आधा कर दिया।"