स्पेनिश महिला से रेप के मामले में 5 और आरोपी गिरफ्तार

झारखंड, 5 मार्च- स्पेनिश महिला से रेप के मामले में 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज 5 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दुमका के एस.पी पीतांबर सिंह खेरवाड ने यह जानकारी दी।