प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब में कांग्रेस के पक्ष में बदलाव का किया समर्थन 

शहिणा, 21 मई (सुरेश गोगी)- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब में कांग्रेस के पक्ष में बदलाव की बात करते हुए कहा कि दो साल में खराब नीतियों के कारण जनता के बीच सत्ताधारी पार्टी का ग्राफ गिरा है। बाजवा ने गांव उगोके में सुखपाल सिंह खैरा के पक्ष में चुनावी रैलियां करने के लिए हेलीकॉप्टर से दाना मंडी पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। अन्य नेताओं के अलावा पूर्व चेयरमैन राजिंदर सिंह धालीवाल भी मौजूद रहे।