बलकार सिंह के वीडियो ने पंजाब को किया शर्मसार - सुखपाल सिंह खैहरा 

चंडीगढ़, 27 मई- कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बलकार सिंह और लाल चंद कटारूचक जैसे चरित्रहीन मंत्रियों को बचाने के लिए भगवंत मान के बेशर्म रवैये से मैं हैरान और दुखी हूं। उन्होंने कहा कि मंत्री बलकार सिंह के वीडियो ने पंजाब को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने भगवंत मान को संबोधित करते हुए आगे कहा कि अगर उनमें थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो उन्हें तुरंत बलकार सिंह और कटारूचक दोनों को बर्खास्त कर देना चाहिए।