राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17वीं लोकसभा को भंग करने के दिए आदेश

नई दिल्ली, 5 जून- राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17वीं लोकसभा को भंग करने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के साथ-साथ अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया है और उनके द्वारा कैबिनेट को भंग करने की सिफारिश की गई थी।